हल्बा समाज के प्रतिनिधियों ने डीईओ धनेलिया का स्वागत किया

बीजापुर : अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज के कर्मचारी प्रकोष्ठ, जिला शाखा द्वारा बीजापुर जिले के नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एल.एल. धनेलिया का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जिला शिक्षा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में हल्बा समाज के जिला अध्यक्ष बृजलाल पुजारी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की और साथ ही, जिले में शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

जिला शिक्षा अधिकारी एल.एल. धनेलिया ने समाज के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वे सभी के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे। उन्होंने जिले में शिक्षा के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।

इस अवसर पर हल्बा समाज के प्रतिनिधि जगबंधु मांझी, अरविंद कुपाल, मनमोहन सिंह गागड़ा और सुखदास भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *