सीएम हेल्पलाईन से ग्राम सलोनी के श्री केवल साहू को तत्काल मिली मदद

cm helpline se gram saloni ke shri keval sahu ko tatkal mili madad

गैंस सिलेंडर प्राप्त होने पर केवल ने खुशी जाहिर की

 राजनांदगांव 17 जुलाई 2026

सीएम हेल्पलाईन शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में उपयोग एवं कारगर साबित हो रही है। जिले में शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से जनमानस को शासन तक सीधी पहुंच कीे सुविधा मिली है तथा पारदर्शिता बढ़ी है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सलोनी के श्री केवल साहू ने बताया कि उन्हें सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान मिला है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था। वही लंबी कतार में लगने के बाद भी गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं हो पा रहा था। जिससे उन्हें दिक्कत हो रही थी। सीएम हेल्पलाईन 1076 में उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज की थी। श्री केवल साहू ने बताया कि सीएम हेल्पलाईन में की गई शिकायत का त्वरित निराकरण किया गया और उन्हें गैंस सिलेंडर प्राप्त हो गया। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सरकार द्वारा नागरिकों की समस्या के समाधान की दिशा में बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को इस अभिनव पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *