Home राज्य “छू लो आसमान” के बच्चों की शुभकामनाओं से भावुक हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

“छू लो आसमान” के बच्चों की शुभकामनाओं से भावुक हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

रायपुर, 03 जून 2026

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर “छू लो आसमान” अभियान से जुड़े छात्र-छात्राओं ने उन्हें आत्मीय शुभकामनाएं दीं। बच्चों के स्नेह और सम्मान से अभिभूत श्री चौधरी ने इसे अपने जीवन के सबसे संतोषजनक और प्रेरणादायी क्षणों में से एक बताया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि “छू लो आसमान” उनके लिए केवल एक शैक्षणिक पहल नहीं, बल्कि आत्मिक संतुष्टि का विषय है। कलेक्टर के रूप में कार्यकाल के दौरान शिक्षा की ज्योति जलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह प्रयास आज बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनकी उपलब्धियों के रूप में दिखाई दे रहा है।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि “छू लो आसमान” के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बना रहे हैं। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बच्चों द्वारा जन्मदिवस पर दी गई शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेहपूर्ण शब्दों ने इस दिन को और भी विशेष बना दिया है।

वित्त मंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम से उनकी प्रार्थना है कि सभी बच्चे अपने जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त करें, निरंतर प्रगति करें और नई ऊँचाइयों को छूकर अपने परिवार, समाज और प्रदेश का नाम रोशन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here